बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी

समान कारों का विकल्प देखें
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 1995 सीसी - 1998 सीसी |
| पावर | 188 - 248.089 बीएचपी |
| टॉर्क | 350 एनएम - 400 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| टॉप स्पीड | 250 किलोमीटर प्रति घंटे |
| ड्राइव टाइप | रियर व्हील ड्राइव |
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जीटी लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट: बीएमडब्ल्यू भारत में 3 सीरीज जीटी को बंद कर सकती है। मगर,उससे पहले कंपनी ने 3 सीरीज़ जीटी के नए शेडो एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस सेडान के 330आई एम स्पोर्ट पर बेस्ड नए एडिशन की प्राइस 42.50 लाख रुपये रखी गई है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
बीएमडब्लू 3-सीरीज़ जीटी वेरिएंट लिस्ट : बीएमडब्लू 3-सीरीज ग्रां टूरिस्मो 4 वेरिएंट 330डी स्पोर्ट, 330डी लग्जरी लाइन, 330आई एम स्पोर्ट और 3 सीरीज जीटी शेडो एडिशन में उपलब्ध है।
बीएमडब्लू 3-सीरीज़ जीटी प्राइस : इस लग्जरी कार की कीमत 47.7 लाख से 50.7 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।
बीएमडब्लू 3-सीरीज जीटी पॉवरट्रेन : 330 डी स्पोर्ट और लग्जरी लाइन वेरिएंट में 2.0 लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 330आई एम स्पोर्ट वेरिएंट में पावरफुल 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 250 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। सभी इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
बीएमडब्लू 3-सीरीज जीटी फीचर्स : इस 5-सीटर कार में रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक टू-ज़ोन एसी, ड्राइवर व पैसेंजर साइड इलेक्ट्रिक सीट, मल्टीफंक्शन 'स्पोर्ट' लैदर स्टीयरिंग व्हील, 8 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी), डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 10.5 इंच मल्टीफंक्शन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं।
बीएमडब्लू 3-सीरीज जीटी साइज़ : इसकी लंबाई 4824 मिलीमीटर, चौड़ाई 1828 मिलीमीटर, ऊंचाई 1508 मिलीमीटर और व्हीलबेस 2920 मिलीमीटर है।
बीएमडब्लू 3-सीरीज जीटी कलर ऑप्शन : बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ जीटी अल्पाइन व्हाइट, जटोबा, इंपीरियल ब्लू ब्रिलेंट इफेक्ट, आर्कटिक ग्रे ब्रिलियंट इफेक्ट और ब्लैक सफायर कलर में उपलब्ध है।
इनसे है मुकाबला : भारत में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है। हालांकि कीमत के मोर्चे पर यह ऑडी ए4 और मर्सिडीज़-बेंज सी क्लास के करीब है।

