• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यू

    Published On सितंबर 11, 2025 By स्तुति for टाटा पंच ईवी 2024-2026

    • 0K View
    • Write a comment

    Tata Punch EV front design

    एक कहावत के अनुसार यह कहना सही है कि अच्छी चीजें छोटे पैकेज में आती हैं। टाटा की पंच ईवी बिल्कुल वैसी ही है। यह शहर में चलाने के हिसाब से शानदार पैकेज है। हम हमेशा से मानते आए हैं कि पंच इलेक्ट्रिक वर्जन अब तक की सबसे बेहतरीन छोटी एसयूवी कार है और इसके साथ कुछ हफ्ते बिताने के बाद हमारी यह धारणा और भी सच हो गई है।

    Tata Punch EV charging flap

    हमारी टेस्ट कार वही थी जो हमें लगभग एक साल पहले भेजी गई थी। यह वही कार थी जिसके साथ हमने रेंज टेस्ट किया था, जिसमें पंच ईवी ने फुल चार्ज होने पर लगभग 260 किमी की दूरी तय की थी। हालांकि, उस समय यह गाड़ी बिल्कुल नई थी, लेकिन अब यह एक अनुभवी 'मीडिया कार' बन चुकी है।

    Tata Punch EV rear design

    पहला टेस्ट यह देखने के लिए किया गया था कि क्या इससे संभावित रेंज पर कोई असर पड़ता है। हमने इस गाड़ी को मुंबई के कोने-कोने में कई बार चलाया, और लगभग हर बार इस गाड़ी ने फुल चार्ज होने पर औसत 250-270 किमी के बीच की दूरी तय की। अगर मुंबई में ट्रैफिक इतना अव्यवस्थित नहीं होता और एम्बिएंट टेम्प्रेचर थोड़ा कम रहता तो मेरे पास यह मानने के कई कारण होते कि पंच ईवी आसानी से 300 किमी की दूरी तय कर लेगी। वहीं, जयपुर (जहां ट्रैफिक थोड़ा कम है) में मेरे एक सहकर्मी के पास पंच ईवी है जिसने बताया कि इसकी वास्तविक रेंज 280-300 किमी है।

    'पत्रकारों' के संपर्क में आने से पंच ईवी को कोई खास परेशानी नहीं हुई।

    अब मैं पंच ईवी के छोटे साइज की सबसे ज्यादा सराहना कर रहा हूं। साइज के मामले में यह गाड़ी शहर में चलाने में हिसाब से एकदम सही है और मैं लगभग हर चीज के लिए अब इसकी चाबी ढूंढ़ता हूं। यह चलाने में काफी आसान और आरामदायक कार है।

    Tata Punch EV washer fluid reservoir

    क्या है इससे जुड़ी समस्याएं? सबसे पहले वॉशर फ्लूइड की पोजिशनिंग कोई दूसरी होनी चाहिए। इसमें पानी डालना थोड़ा मुश्किल होता है। बारिश के कारण यह समस्या साफ दिखाई दे रही थी।

    Tata Punch EV charging flap

    दूसरा इसमें चार्जिंग फ्लैप को सही तरीके से बंद करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो ढक्कन बंद लग सकता है, लेकिन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर आपको लगातार वॉर्निंग मिलती रहेगी।

    Tata Punch EV rear

    तीसरा, फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करें। नई पंच इलेक्ट्रिक गाड़ी 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 10-80 प्रतिशत तक 56 मिनट की बजाए 40 मिनट में चार्ज हो जाती हैं।

    खूबियां: कॉम्पेक्ट साइज, कंफर्टेबल राइड

    खामियां: व्हाइट अपहोल्स्ट्री जल्दी गंदी होती है और चार्जिंग फ्लैप को बंद करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है

    प्राप्त तिथि: 14/06/25

    तक तक कितने किलोमीटर की जा चुकी थी ड्राइव: 8600 किलोमीटर

    अब तक कितने किलोमीटर की जा चुकी है ड्राइव: 9423 किलोमीटर

    Published by
    स्तुति

    नई एसयूवी कारें

    अपकमिंग कारें

    पॉपुलर एसयूवी कारें

    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है