• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा: लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन

    Published On मई 07, 2024 By एलन रिचर्ड for हुंडई क्रेटा

    • 1 View
    • Write a comment

    Hyundai Creta

    हुंडई क्रेटा को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है और इसमें जो सबसे बड़ा बदलाव आया है वो है इसके लुक्स। इसका डिजाइन काफी बदला है और मैं ये नहीं कहूंगा कि पुराने मॉडल के मुकाबले मुझे नए मॉडल के लुक्स ज्यादा पसंद आए, मगर मैं इतना जरूर कहूंगा कि काफी लोगों को इसका फ्रंट लुक पसंद आ रहा है। खासतौर पर इसके फ्रंट और रियर में दिए गए लाइट​ सिग्नेचर को काफी पसंद किया जा रहा है। अब आगे देखना होगा कि इसका डिजाइन मुझे पुराने मॉडल के मुकाबले कितना पसंद आता है।

    Hyundai Creta cabin

    इसके अलावा मैं इसके अपडेटेड इंटीरियर के साथ भी समय बिताना चाहूंगा और खासतौर पर नए डिजाइन के डैशबोर्ड के बारे में भी बात होगी, क्योंकि पुराने मॉडल का डैशबोर्ड काफी आउटडेटेड हो गया था। 

    Hyundai Creta ADAS radar in the front bumper

    एक और मोर्चे पर भी इसके बारे में बात होगी और वो है इसमें दिया गया एडीएएस फीचर। वैसे तो मैंने कई कारों में एडीएएस का इस्तेमाल किया है जो आजकल नई कारों में दिया जा रहा है। मैं 50 किलोमीटर ड्राइव करके घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आता हूं, ऐसे में एडीएएस को रोजाना ट्रैफिक में परखने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा। क्या ये फीचर परेशान करेगा? क्या मुझे इसे सीखना पड़ेगा? क्या ये मेरे लिए ऐसा साबित होगा कि इसके बिना तो काम चल ही नहीं सकता? ऐसे तमाम सवालों के जवाब समय के साथ मिलते रहेंगे। 

    Hyundai Creta

    हमें इसका 1.5 लीटर पेट्रोल आईवीटी ऑटोमैटिक मॉडल ड्राइव करने के लिए मिला है जो कि खासतौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए बना है तो उसका भी टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा मैं पुणे शहर के ट्रैफिक जाम में इसके सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को भी आजमाकर देखूंगा। साथ ही इसे हाईवे पर भी अच्छी लॉन्ग ट्रिप्स के जरिए टेस्ट किया जाएगा और अप्रैल के आखिर तक मैं इसे लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाउंगा। 

    Hyundai Creta

    तो कुल मिलाकर क्रेटा को ऐसे सभी मोर्चों पर एक्सपीरियंस किया जाएगा और बदलावों को देखा जाएगा। इसने सिटी फ्रैंडली और कंफर्टेबल फैमिली एसयूवी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जिसे सब पसंद भी करते हैं। ये स्पेशियस, फीचर लोडेड और कंफर्टेबल कार है जिसके साथ समय​ बिताने का अपना मजा होगा। 

    ये कार जब हमारे पास आई तब तक कितने किलोमीटर की जा चुकी थी ड्राइव: 1500 किलोमीटर

    Published by
    एलन रिचर्ड

    हुंडई क्रेटा

    वेरिएंट*एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    ई डीज़ल (डीजल)Rs.12.61 लाख*
    ईएक्स डीजल summer एडिशन (डीजल)Rs.13.62 लाख*
    ईएक्स डीजल (डीजल)Rs.13.73 लाख*
    ईएक्स (ओ) डीजल summer एडिशन (डीजल)Rs.14.69 लाख*
    ईएक्स (ओ) डीजल (डीजल)Rs.14.80 लाख*
    एस (ओ) डीजल summer एडिशन (डीजल)Rs.15.81 लाख*
    एस (ओ) डीजल (डीजल)Rs.15.92 लाख*
    एस (ओ) नाइट डीजल summer एडिशन (डीजल)Rs.15.99 लाख*
    ईएक्स (ओ) डीजल एटी summer एडिशन (डीजल)Rs.16.05 लाख*
    एस (ओ) नाइट डीजल (डीजल)Rs.16.10 लाख*
    ईएक्स (ओ) डीजल एटी (डीजल)Rs.16.15 लाख*
    एस (ओ) डीजल एटी summer एडिशन (डीजल)Rs.17.26 लाख*
    एस (ओ) डीजल एटी (डीजल)Rs.17.37 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम डीजल summer एडिशन (डीजल)Rs.17.89 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम डीजल (डीजल)Rs.18 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम डीटी डीजल (डीजल)Rs.18.15 लाख*
    किंग डीजल (डीजल)Rs.18.93 लाख*
    किंग डीजल dt (डीजल)Rs.19.08 लाख*
    किंग डीजल एटी (डीजल)Rs.19.81 लाख*
    किंग डीजल एटी dt (डीजल)Rs.19.96 लाख*
    किंग लाउंज एडिशन डीजल एटी (डीजल)Rs.20.31 लाख*
    किंग लाउंज एडिशन डीजल एटी dt (डीजल)Rs.20.46 लाख*
    ई (पेट्रोल)Rs.10.91 लाख*
    ईएक्स summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.12.06 लाख*
    ईएक्स (पेट्रोल)Rs.12.07 लाख*
    ईएक्स (ओ) summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.13.13 लाख*
    ईएक्स (ओ) (पेट्रोल)Rs.13.14 लाख*
    एस (ऑप्शनल) summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.14.20 लाख*
    एस (ऑप्शनल) (पेट्रोल)Rs.14.21 लाख*
    एस (ओ) नाइट (पेट्रोल)Rs.14.39 लाख*
    s(o) knight summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.14.39 लाख*
    ईएक्स (ओ) ivt summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.14.49 लाख*
    ईएक्स (ओ) आईविटी (पेट्रोल)Rs.14.50 लाख*
    एसएक्स summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.15.04 लाख*
    एसएक्स (पेट्रोल)Rs.15.04 लाख*
    एसएक्स ड्यूल टोन (पेट्रोल)Rs.15.19 लाख*
    एस (ओ) आईवीटी summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.15.65 लाख*
    एस (ओ) आईवीटी (पेट्रोल)Rs.15.66 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.16.33 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम (पेट्रोल)Rs.16.34 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम ड्यूल टोन (पेट्रोल)Rs.16.49 लाख*
    किंग (पेट्रोल)Rs.17.28 लाख*
    किंग डुअल टोन (पेट्रोल)Rs.17.43 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम आईविटी summer एडिशन (पेट्रोल)Rs.17.78 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम आईविटी (पेट्रोल)Rs.17.79 लाख*
    एसएक्स प्रीमियम आईविटी ड्यूल टोन (पेट्रोल)Rs.17.94 लाख*
    किंग आईविटी (पेट्रोल)Rs.18.69 लाख*
    किंग knight ivt (पेट्रोल)Rs.18.83 लाख*
    किंग आईविटी dt (पेट्रोल)Rs.18.84 लाख*
    किंग knight ivt dt (पेट्रोल)Rs.18.97 लाख*
    किंग लाउंज एडिशन ivt (पेट्रोल)Rs.19.22 लाख*
    किंग लाउंज एडिशन ivt dt (पेट्रोल)Rs.19.37 लाख*
    किंग टर्बो dct (पेट्रोल)Rs.19.91 लाख*
    किंग टर्बो dct dt (पेट्रोल)Rs.20.06 लाख*

    नई एसयूवी कारें

    अपकमिंग कारें

    पॉपुलर एसयूवी कारें

    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है