• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द वापसी करेगी मित्सुबिशी की ये मशहूर कार

    नई लांसर को सीएमएफ सी/डी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मई 01, 2018 15:30 ist
    info icon
    published onMay 01, 2018 15:30 IST
    last updated onMay 01, 2018 15:30 IST
    43 Views
    • Write a कमेंट

    Mitsubishi Lancer Will Be Back As A Crossover

    मित्सुबिशी की लोकप्रिय और सफल कार लांसर एक बार फिर चर्चा में है। जानकारी मिली है कि कंपनी इसे एक बार फिर से लॉन्च करने वाली है। इस बार इसे सेडान के बजाय क्रॉसओवर एसयूवी या क्रॉस हैचबैक अवतार में उतारा जाएगा।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई लांसर को रेनो-निसान के गठबंधन वाले सीएमएफ सी/डी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। इसी प्लेटफार्म पर निसान एक्स-ट्रेल को भी तैयार किया गया है। चर्चाएं हैं कि नई मित्सुबिशी आउटलेंडर को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।

    Mitsubishi Lancer Will Be Back As A Crossover

    नई लांसर का डिजायन ई-इवोलुशन क्रॉसओवर से मिलता-जुलता होगा। ई-इवोलुशन को कंपनी ने पिछले साल टोक्यो मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया था। इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई लांसर में हाइब्रिड और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है।

    Mitsubishi Lancer Will Be Back As A Crossover

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां मित्सुबिशी के पास दो कारें आउटलेंडर और पज़ेरो मौजूद हैं। भारत में नई लांसर को उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी अभी चुपी साधे हुए है। अगर कंपनी इसे भारत में उतारती है तो यहां इसकी कीमत 12 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला होंडा एचआर-वी से हो सकता है।

    यह भी पढें : नई मित्सुबिशी आउटलैंडर की बुकिंग शुरू

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है