• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिर्फ एक एसएमएस से मिलेगी पुरानी कार की जानकारी

    अब आप पुरानी कार से जुड़ी अहम जानकारियां सिर्फ एक मैसेज से पा सकते हैं। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने यह सुविधा शुरू की है।  फिलहाल इसे दिल्ली में ही शुरू किया गया है।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 29, 2015 19:56 ist
    info icon
    published onDec 29, 2015 19:50 IST
    last updated onDec 29, 2015 19:56 IST
    42 Views
    • Write a कमेंट

    जॉइंट सेक्रटरी (ट्रांसपोर्ट) अभय दामले ने कहा है, 'इससे किराए पर गाड़ी लेने वाले लोगों को ड्राइवर और वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की सहूलियत मिलेगी। साथ ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को भी नकली कागजातों की पहचान में आने वाली अड़चनों से भी मुक्ति मिलेगी।' दामले ने बताया कि लोग चैसिस और इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन की जगह और आरसी की वैधता जैसी जानकारियां मुफ्त में ले सकते हैं।


    कार के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए VAHAN और गाड़ी की आरसी का नंबर 7738299899 पर भेजना होगा।  वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस धारक की जानकारी लेने के लिए वेबसाइट- http://parivahan.gov.in पर भी जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में 30 दिसंबर को होगा आॅड-ईवन पाॅलिसी का ट्रायल
     

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है