क्या उम्मीदें हैं अपडेट महिन्द्रा एक्सयूवी500 से, जानिये यहां
33 Views
- Write a कमेंट

महिन्द्रा जल्द ही एक्सयूवी500 का अपडेट अवतार लॉन्च करने वाली है। यह पहले से ज्यादा पावरफुल और ज्यादा फीचर से लैस होगी। इसका मुकाबला जीप कंपास और टाटा हैक्सा से होगा। यहां हम बात करेंगे अपडेट महिन्द्रा एक्सयूवी500 से लग रही उम्मीदों और स्पेसिफिकेशन की...

- मौजूदा एक्सयूवी500 में हनीकॉम्ब डिजायन वाली ग्रिल दी गई है, जबकि अपडेट मॉडल में मैश पेटर्न वाली ग्रिल आएगी। नई ग्रिल, एयरडैम और बंपर में अच्छे से मिली हुई है। इस वजह से इसका आगे वाला हिस्सा काफी बड़ा नज़र आ रहा है।
- अपडेट एक्सयूवी500 में डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें मिलेंगी।
- मौजूदा मॉडल में 17 इंच के व्हील दिए गए हैं, जबकि अपडेट मॉडल में बड़े व्हील दिए जा सकते हैं। कैमरे में कैद हुई अपडेट एक्सयूवी500 में महिन्द्रा स्टिंगर से मिलते-जुलते अलॉय व्हील दिए हैं।

- नए टेलगेट के साथ चौड़ी लाइसेंस प्लेट आएगी। पीछे वाले बंपर में भी बदलाव हो सकता है।
- अपडेट एक्सयूवी500 में नया टेललैंप्स क्लस्टर मिलेगा। मौजूदा मॉडल में टेललैंप्स को वर्टिकल शेप में रखा गया है, अपडेट मॉडल में स्प्लिट रैप-अराउंड सेटअप आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि टेल लाइटों में भी एलईडी ट्रीटमेंट दिया जा सकता है।

- महिन्द्रा ने हाल ही में एक्सयूवी500 के नए टॉप वेरिएंट को ऑल-ब्लैक केबिन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ पेश किया है। ऐसे में अपडेट मॉडल के केबिन में बदलाव होने की संभावनाएं कम हैं।
- अपडेट एक्सयूवी500 में नया टॉप वेरिएंट डब्ल्यू11 आएगा। इस में मौजूदा मॉडल वाले फीचर के अलावा कुछ नए फीचर भी आएंगे।
- मौजूदा एक्सयूवी500 में एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, अपडेट मॉडल में एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।
- सबसे बड़ा बदलाव इंजन में होगा। 2018 एक्सयूवी500 में अपडेट 2.2 लीटर एमहॉक डीज़ल इंजन मिलेगा, जो 170 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क देगा। मौजूदा मॉडल में 140 पीएस की पावर और 330 एनएम का टॉर्क मिलता है।
- अपडेट एक्सयूवी500 की कीमत मौजूदा मॉडल की कीमत के आसपास होगी। मौजूदा एक्सयूवी500 की कीमत 12.71 लाख से 18.82 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच है।
यह भी पढें : महिन्द्रा लाएगी नई स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500, जानिये कब होगी लॉन्च
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें