• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on feb, 2023

    हुंडई वरना 2020-2023

    4.5266 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 9.46 लाख - 15.72 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी हुंडई वरना कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मार्च 2026
    हुंडई वरना
    10.99 - 18.41 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी हुंडई वरना 2020-2023 कार

    • हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो
      हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो
      Rs10.50 लाख
      202254,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना 1.4 वीटीवीटी
      हुंडई वरना 1.4 वीटीवीटी
      Rs4.65 लाख
      201621,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      Rs16.25 लाख
      20254,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      Rs15.90 लाख
      20259,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स
      हुंडई वरना एसएक्स
      Rs12.50 लाख
      202530,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      Rs14.00 लाख
      202421,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी
      Rs12.95 लाख
      202417,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      हुंडई वरना एसएक्स ऑप्शनल टर्बो डीसीटी
      Rs16.50 लाख
      202410,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स
      हुंडई वरना एसएक्स
      Rs14.70 लाख
      202410,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी ऑप्शनल
      हुंडई वरना एसएक्स आईवीटी ऑप्शनल
      Rs12.75 लाख
      202342,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    हुंडई वरना 2020-2023 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन998 सीसी - 1497 सीसी
    पावर113.18 - 118.41 बीएचपी
    टॉर्क143.8 एनएम - 250 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज17.7 से 25 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल

    हुंडई वरना 2020-2023 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    वरना 2020-2023 एस रेनफोर्स्ड(बेस मॉडल)1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.7 किमी/लीटर9.46 लाख* 
    वरना 2020-2023 ई1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.7 किमी/लीटर9.64 लाख* 
    वरना 2020-2023 एस प्लस1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.7 किमी/लीटर10.04 लाख* 
    वरना 2020-2023 एस प्लस डीजल(बेस मॉडल)1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर11.28 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.7 किमी/लीटर11.47 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स आईवीटी1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.45 किमी/लीटर12.69 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स डीज़ल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर12.73 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स ऑप्शनल1497 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 17.7 किमी/लीटर13.28 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स एटी डीजल1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.3 किमी/लीटर13.88 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स आईवीटी ऑप्शनल1497 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.45 किमी/लीटर14.53 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स ऑप्शनल डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर14.57 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स ऑप्शनल टर्बो(टॉप मॉडल)998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.2 किमी/लीटर14.58 लाख* 
    वरना 2020-2023 एसएक्स ऑप्शनल एटी डीजल(टॉप मॉडल)1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 21.3 किमी/लीटर15.72 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई वरना 2020-2023 रिव्यू

    ओवरव्यू

    Overview

    2020 वरना के फेसलिफ्ट मॉडल में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और नए इंजन एवं गियरबॉक्स ऑप्शन के रूप में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मगर ऐसा भी बिल्कुल नहीं है कि वरना का पुराना मॉडल अच्छा नहीं था। तो क्या ये सेडान अब पहले से ज्यादा आकर्षक बन गई है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको जानने मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में.. इसके लिए हमने वरना फेसलिफ्ट के सीवीटी गियरबॉक्स से लैस नए 1.5 लीटर पेट्रोल वेरिएंट को ड्राइव किया तो कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस ये आप जानेंगे आगे:-

    कार टेस्टेड: 2020 हुंडई वरना 

    वेरिएंट : एसएक्स (ओ) 

    इंजन: 1.5 लीटर पेट्रोल

    गियरबॉक्स: सीवीटी ऑटोमैटिक 

    कीमत: 13.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    एक्सटीरियर

    Exterior

    वरना के पुराने मॉडल में फ्लोइंग लाइन और कास्केडिंग ग्रिल दी गई थी जिसके कारण इसका लुक काफी स्पोर्टी नजर आता था। अब फेसलिफ्ट अपडेट के बाद इसका लुक और भी ज्यादा स्पोर्टी हो गया है। बंपर के लोअर एज से लेकर हेडलैंप्स तक यहां शार्प लाइनें और क्रीज लाइन दी गई है और ज्यादा स्पोर्टी लुक के लिए नई ग्रिल में डार्क मैटेलिक क्रोम की फिनिशिंग दी गई है। 

    Exterior

    नई वरना के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में और भी ज्यादा स्पोर्टी लुक के लिए ऑल ब्लैक ग्रिल दी गई है। कुल मिलाकर वरना 2020 का फ्रंट लुक काफी दमदार और आकर्षक नजर आता है। हालां​कि इसमें एलईडी फॉगलैंप की कमी जरूर महसूस होती है जिससे ये एक कंप्लीट पैकेज के रूप में सामने आ सकती थी। 

    Exterior

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो वरना फेसलिफ्ट को अब पहले की तरह 195/55 आर16 रबर टायरों में लिपटे हुए नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इन अलॉय व्हील पर ब्लैक कलर की ड्यूल टोन फिनिशिंग की गई है जिससे ये इसकी फ्रंट ग्रिल से काफी मैच करते हैं। बता दें कि वरना फेसलिफ्ट का साइज इसके पुराने मॉडल के बराबर ही है। 

    Exterior

    कार के पिछले हिस्से की बात करें तो यहां नई डिजाइन का बंपर और फॉक्स डिफ्यूज़र दिया गया है जिससे ये पहले की तरह यहां से भी एक स्पोर्टी कार नजर आती है। मॉडर्न लुकिंग के लिए इसमें नए डिजाइन के एलईडी टेललैंप भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर पहले की तुलना में नई वरना का लुक ज्यादा स्टाइलिश, स्पोर्टी और मॉडर्न हो गया है। 

    इंटीरियर

    Interior

    वरना फेसलिफ्ट के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नही हुए हैं, हां मगर, इसमें कुछ ऐसी चीजें दी गई हैं जिससे इसे एक मॉडर्न लुकिंग मिलती है। इसमें 8 इंच की फ्लोटिंग डिस्प्ले वाली टचस्क्रीन दी गई है। ये नई टचस्क्रीन स्मार्टफोन की तरह काम करती है और इसका टच रिस्पॉन्स और स्मूदनैस काफी अच्छी है। इसमें नेविगेशन डेस्टिनेशन सैट करने के लिए वॉइस रिक्ग्निशन दिया गया है। 

    Interior

    2020 वरना में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर भी दिया गया है। ब्लू लिंक के बैनर तले इस फीचर के जरिए आप अपनी कार कहीं से भी ट्रैक कर सकते हैं, वहीं इसमें जिओ फेंसिंग सेट करने, व्हीकल के हैल्थ स्टेटस को मॉनिटर करने और कहीं से भी बैठे बैठे एसी ऑन करने जैसी सुविधाएं दी गई है। इसके अलावा इसमें इमरजेंसी असिस्ट और आईआरवीएम पर बटन को टच करते ही आरएसए का फीचर भी दिया गया है। 

    Interior

    नई वरना के केबिन में एक बदलाव इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नजर आएगा। नई बीएमडब्ल्यू कारों से इंस्पायर्ड इस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक डिस्प्ले दो डिजिटल स्क्रीन में बंटी हुई है। लेफ्ट स्क्रीन पर स्पीडोमीटर दिया गया है जबकि सीधे हाथ वाली स्क्रीन पर टैकोमीटर दिया गया है। इसके बीच में कलरफुल टीएफटी स्क्रीन दी गई है जिसमें आप गाड़ी के बारे में काफी इंफोर्मेशन देख सकते हैं। इसके अलावा टीएफटी स्क्रीन के लिए चार थीम भी ​दी गई है जो केवल इसके फॉन्ट को चेंज करने का काम करती है। यदि इसमें कलर या लेआउट का फीचर भी दिया जाता तो ये काफी आकर्षक साबित हो सकता था। 

    Interior

    इसके अलावा इसमें नया वायरलैस चार्जर भी दिया गया है। मगर इसमें फोन रखने के लिए ट्रे का साइज काफी छोटा है जिसमें केवल 6 इंच तक का ही फोन आ सकता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपके पास 8 इंच का गैलेक्सी फोन है तो वो इस ट्रे में फिट ही नहीं आएगा जिससे आप अपना फोन भी चार्ज नहीं कर पाएंगे। इसमें एयर प्योरिफायर के फीचर की भी काफी कमी महसूस होती है जो कि हुंडई की काफी बजट कारों में दिया गया है। 

    Interior

    इन कमियों के बावजूद वरना कार लोगों को काफी पसंद आती है। इसमें इस्तेमाल की गई मैटेरियल की क्वालिटी काफी अच्छी है। हालांकि डैशबोर्ड पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, मगर ये दिखने में काफी आलीशान लगता है। इसके अलावा स्टीयरिंग और गियर नॉब पर सॉफ्ट टच लैदर का इस्तेमाल किया गया है और की एफओबी जैसे फीचर के होने से इंटीरियर के लुक में एक नई जान सी आ जाती है। 

    Interior

    हुंडई वरना फे​सलिफ्ट में दिए गए फीचर्स को लेकर तो किसी को भी कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो डे नाइट आईआरवीएम और क्रूज कंट्रोल का फीचर दिया गया है। मगर, ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ पैडल शिफ्टर का फीचर केवल टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में ही मिलता है। 

    बूट स्पेस

    Interior

    हुंडई वरना 2020 में 480 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसमें काफी सारा सामान ले जाया जा सकता है। हमारे द्वारा किए गए बैगेज टेस्ट में हमने इसके बूट में तीन बैग रखे जिनमें एक छोटा, एक मीडियम और एक बड़ा बैग शामिल था। इन्हीं के साथ एक सॉफ्ट बैग भी रखा जा सकता है। 

    सुरक्षा

    Safety

    सेफ्टी के लिहाज से वरना के एसएक्स (ओ) वेरिएंट में 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके निचले वेरिएंट्स में दो एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी,और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। 

    निष्कर्ष

    Safety

    ओवर ऑल पैकेज के तौर पर 2020 वरना में कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं आया है। हालांकि इसका ओवर ऑल एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। पहली बार इसे ड्राइव करते हुए इसके नए लुक्स, मॉडर्न फीचर्स और नए इंजन ना केवल आपको पसंद आएंगे बल्कि ये आपको आगे भी अहसास कराते रहेंगे कि इसे खरीदकर आपने एक अच्छा निर्णय लिया है। यदि आप स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीन नहीं है तो आपकी रूटीन ड्राइविंग के लिए इसका 1.5 सीवीटी वेरिएंट अच्छा रहेगा। 

    Safety

    इकोनॉमिक पॉइन्ट ऑफ व्यू से भी देखें तो वरना की पोजिशनिंग फोक्सवैगन वेंटो और होंडा सिटी ऑटोमैटिक के बीच में है जिससे ये एक अच्छी चॉइस भी बनती है। हालांकि इसकी रियर सीट्स पर कुछ कमियां मौजूद है, मगर बावजूद इसके इस सेगमेंट में वरना सेडान से अलग आपको दूसरी और कोई कार पसंद नहीं आएगी।

    परफॉरमेंस

    Performance

    वरना 2020 में हुंडई की दूसरी कारों में दिए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें डीसीटी गियरबॉक्स के साथ दिया गया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वेन्यू से लिया गया है। वहीं मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन क्रेटा से लिए गए हैं। हमारे द्वारा इस टेस्ट राइड में इस्तेमाल किए गए 1.5 लीटर पेट्रोल वेरिएंट के साथ 6 स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। 

    Performance

    इसके 1.5 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। 2000 आरपीएम से नीचे रहते हुए इसमें मुश्किल ही कोई वाइब्रेशन म​हसूस होता है। यहां तक कि सिटी में तो इसके होने या ना होने के मालूम ही नहीं चलता है और यदि आप स्पोर्टी राइड का तय कर लेते हैं तो ये 6500 आरपीएम तक बड़े आराम से ले जाता है। 

    Performance

    इस इंजन की परफॉर्मेंस में सीवीटी गियरबॉक्स चार चांद लगा देता है। ये काफी स्मूद, रिफाइंड और शांत रहता है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये दूसरे सीवीटी गियरबॉक्स की तरह नहीं है जहां स्पीड बढ़ाते समय लैग महसूस होने लगता है। इसका सीवीटी गियरबॉक्स लैग और लंबे एक्सलरेशन इफेक्ट को हटाने में माहिर है। ऐसा इसकी दो विशेषताओं के कारण संभव हो पाता है। पहला तो ये कि यह एक 8-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स है और एक्सलेरशन के दौरान ​स्टेप चेंज होते हुए भी गाड़ी का मोमेंटम बरकरार रहता है। इसकी दूसरी खासियत ये है कि ये ऊंची रेव्स को होल्ड करके नहीं रखता है और स्पीड मैच होने का इंतजार करता है। ये किसी टॉर्क कन्वर्टर की तरह रेव्स बिल्ड करता है जिससे आपको एक दमदार एक्सलरेशन मिलता है। 

    Performance

    टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस पुरानी 1.6 लीटर वरना के कंपेरिजन में ये 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में केवल 1 सेकंड ज्यादा लगाती है जो कि 13.04 सेकंड है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसके आउटपुट में 8 पीएस की पावर कम हो गई है। नई वरना के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल सीवीटी वेरिएंट का आउटपुट 115 पीएस और 144 एनएम है। 

    Performance

    हाईवे की बात करें तो यहां एक्सलेरशन थोड़ा धीमा पड़ जाता है। ऐसे में हमारी राय ये है कि आप किसी को एकदम से ओवरटेक ना करें। आप चाहें तो इस दौरान मैनुअल मोड पर आकर गियर डाउन करते हुए स्पीड को बैलेंस कर सकते हैं। इसके अलावा 1700 आरपीएम पर ये सेडान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शांति से दौड़ सकती है।

    Performance

    हमने वेन्यू के टर्बो पेट्रोल डीसीटी वेरिएंट को भी चलाकर देखा था। ऐसे में हमें ये महसूस हुआ कि वो सिटी में स्मूद चल सकती है। यदि आप एक सिटी में चलाने लायक सेडान की तलाश में है तो वरना का 1.5 लीटर सीवीटी वेरिएंट टर्बो पेट्रोल वेरिएंट से 15,000 रुपये तक सस्ता पड़ेगा। 

    राइड और हैंडलिंग 

    Performance

    वरना में हमेशा से ही बैलेंस्ड सस्पेंशन सेटअप मिलते रहे हैं। हालांकि, इसे फेसलिफ्ट अपडेट मिल जाने के बाद से ऐसा महसूस होता है कि कंपनी ने सारा ध्यान कंफर्ट पर लगाया है। ये आपके रास्तों में आने वाली खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स को आराम से पार कर लेती है। इसमें शानदार कुशनिंग सेट की गई है और कोई गड्ढा आ जाने पर इसके सस्पेंशन उसपर से गुजरने के बाद वापस से सैटल हो जाते हैं। यहां तक कि गाड़ी के स्पीड में होते हुए वो किसी ब्रेकर या गडढ़े पर से गुजरती है तो भी पैसेंजर्स को इस दौरान कोई तकलीफ नहीं पहुंचती है। हालांकि इस दौरान केबिन में एक अजीब सी आवाज जरूर आती है, मगर इनसे आने वाले झटकों को बिल्कुल महसूस नहीं किया जा सकता है। हाईवे पर भी वरना एकदम स्थिर रहती है और ये लंबा सफर करने के लिए भी लिए तैयार रहती है। 

    Performance

    हालांकि ऐसी गाड़ी में बॉडी रोल से बचा नहीं जा सकता है। मगर इसका अंदाजा आपको पहले की लग जाता है जिससे रूटीन ड्राइविंग में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके स्टीयरिंग का फीडबैक भी सस्पेंशन जितना ही शानदार है। इसे सिटी और हाईवे दोनों के हिसाब से ही ट्यून किया गया है। मगर आप जब स्पोर्टी ड्राइव करने के मूड में हो तो इससे अच्छे फीडबैक की उम्मीद ना करें। 

    हुंडई वरना 2020-2023 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • दमदार और स्पोर्टी लुक
    • सुपर रिफाइंड 1.5 लीटर पेट्रोल सीवीटी पावरट्रेन
    • भारतीय सड़कों की कंडीशन के हिसाब से मिलती है कंफर्टेबल राइड
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • रियर सीट्स पर जगह की कमी
    • वायरलैस चार्जर ट्रे का साइज छोटा
    • स्पंजी ब्रेक्स

    हुंडई वरना 2020-2023 न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • हुंडई वरना पेट्रोल सीवीटी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई वरना पेट्रोल सीवीटी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      क्या ये सेडान अब पहले से ज्यादा आकर्षक बन गई है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको जानने मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में..

      नबीलon जून 29, 2020

    हुंडई वरना 2020-2023 यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड266 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (266)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (75)
    • कंफर्ट (96)
    • माइलेज (84)
    • इंजन (51)
    • इंटीरियर (25)
    • स्पेस (14)
    • कीमत (32)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • b
      bhupinder on अप्रैल 25, 2026
      4.7
      Queen Of Car
      One of the best car and very easy to handle very good mileage, suspension and it's durability, value for money car I liked it so much also I love the driving experience so that I give title Queen of car. She is queen like beutiful, brave, talented and comfortable. so I recommend that to all for the verana - thank you.
      और देखें
    • v
      vishal on दिसंबर 08, 2025
      5
      Looks Good
      Car bahut achhi lagi look me bhi bohot sundar hai or feature bhi bohot achhe lge iska dashboard bohot achha hain sunroof mileage bhi badia hain. Engine bhi power full hain itne price me car bohot achhi hai diggi me bhi kaafi badi hain or ac system bhi bohot shandar hai main jaldi hi buy karunga.
      और देखें
      1
    • y
      yashjeet सिंह on नवंबर 17, 2025
      5
      Feeling Like Eagle
      Have good experience with verna highly recommend if anyone want to fly then straight way go to hundai and buy this amazing car because this will give you a premium experience and feeling like luxury and run like cheetah pick is very good road presence and stability is amazing and handling is also very smooth.
      और देखें
      1
    • a
      arman shaikh on अक्टूबर 23, 2025
      4.5
      Best Car In Budget Best Speed
      Best stylish car Best car in budget, great speed. Looks is awesome best for younger peoples. only maintanence is very important to ride this amazing car. when it goes on road all people looking it. best look, awesome performance and safety also nice. this car hyudai best i have ever seen. this is my opinion for this car but you should also check and then buy.
      और देखें
    • m
      mavani ayush on अक्टूबर 03, 2025
      4.5
      DIESEL ROCKET
      VERNA IS THE BEST CAR OF THE WORLD BEACUSE THATSS ENGINE WAS GEM AND THAT WAS DIESEL ROCKET VERNA IS THE FAVROTE CAR OF YOUNSTER THAT WAS SO MANTPEOPLE S DREAM THAT WAS SO GOOD AN SPEEDY OR SPORTY SEDAN THT WAS SO MANY SEPDD AND THAT WAS SO EASILY CHASE180 THAT WAS OVERPOWER CAR AND THAT WS SO GOOD ABOUT THAT
      और देखें
    • सभी वरना 2020-2023 रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Abhijeet asked on 11 Mar 2023
    Q ) What is the service cost of the Hyundai Verna?
    By CarDekho Experts on 11 Mar 2023

    A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Hy...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 18 Feb 2023
    Q ) How many variants are available in Hyundai Verna?
    By CarDekho Experts on 18 Feb 2023

    A ) The Verna is offered in 12 variants namely S Plus, E, S Plus Diesel, SX, SX IVT,...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 8 Feb 2023
    Q ) Is Hyundai Verna available in Jaipur?
    By CarDekho Experts on 8 Feb 2023

    A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Mauryahemlata1993@gmail.com asked on 11 Jan 2023
    Q ) Is Hyundai Verna available in Gorakhpur?
    By CarDekho Experts on 11 Jan 2023

    A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Manojtiwari asked on 14 Dec 2022
    Q ) What is the price of the Hyundai Verna SX Opt AT Diesel?
    By Dillip on 14 Dec 2022

    A ) The Hyundai Verna SX Opt AT Diesel is priced at ₹ 15.53 Lakh (Ex-showroom Price ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग हुंडई कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    जुलाई ऑफर देखें

    हुंडई वरना 2020-2023 लेटेस्ट अपडेट

    प्राइस: हुंडई वरना कार की कीमत 9.64 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    वेरिएंट्स: हुंडई वरना यह चार वेरिएंटस ई, एस+, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है।

    सीटिंग कैपेसिटी: यह 5 सीटर कार है जिसमें पांच लोग बैठ सकते हैं।

    इंजन स्पेसिफिकेशन: वरना गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (115 पीएस/144 एनएम), 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/250 एनएम) और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस/172 एनएम) दिए गए हैं। हुंडई वरना के 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन (एमटी) और सीवीटी का ऑप्शन दिया गया है। वहीं, 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन (एमटी) और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटी) का विकल्प मिलता है। जबकि, इसके टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है।

    फीचर: हुंडई की इस फोर व्हीलर गाड़ी में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।  इसके अलावा इसमें पहले की तरह ही वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलैस चार्जिंग फीचर मिलना जारी है। इस सेडान में हैंड्स-फ्री बूट ओपनिंग, सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।  पैसेंजर्स सेफ्टी के लिहाज से इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।  

    सेफ्टी फीचर: पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    कंपेरिजन: हुंडई वरना कार की टक्कर होंडा सिटीमारुति सियाजस्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है