बीएमडब्ल्यू एक्स4 2022-2022
समान कारों का विकल्प देखें
बीएमडब्ल्यू एक्स4 2022-2022 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 1998 सीसी - 2993 सीसी |
| पावर | 248.08 - 261.49 बीएचपी |
| टॉर्क | 350 एनएम - 620 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | एडब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी |
| माइलेज | 12.81 से 14.23 किमी/लीटर |
बीएमडब्ल्यू एक्स4 2022-2022 लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट : बीएमडब्ल्यू ने फेसलिफ्ट एक्स4 का सिल्वर शेडो एडिशन लॉन्च किया है।
बीएमडब्ल्यू एक्स4 प्राइस : इस एसयूवी कूपे कार की कीमत 71.90 लाख रुपये से 73.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।
बीएमडब्ल्यू एक्स4 इंजन स्पेसिफिकेशन : बीएमडब्ल्यू की इस कार में 3.0 लीटर इनलाइन 6 डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका 3.0-लीटर डीजल इंजन 265 पीएस की पावर जनरेट करता है, जबकि 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन 252 पीएस की पावर देता है। इसमें दोनों इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।
बीएमडब्ल्यू एक्स4 फीचर्स : एक्स4 की फीचर लिस्ट में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्राई-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बीएमडब्ल्यू एक्स4 सेफ्टी फीचर्स : पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एनकरेज और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल मिलते हैं।
इनसे है मुकाबला : सेगमेंट में इसका मुकाबला मर्सिडीज़ बेंज जीएलसी और पोर्श मैकन से है।

