• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on jan, 2023

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023

    4.544 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 41.50 लाख - 44.50 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी बीएमडब्ल्यू एक्स1 कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2023
    बीएमडब्ल्यू एक्स1
    50.90 लाख*
    View More Details

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1995 सीसी - 1998 सीसी
    पावर187.74 - 257.47 बीएचपी
    टॉर्क280 एनएम - 400 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    माइलेज14.82 से 19.62 किमी/लीटर
    फ्यूलडीजल / पेट्रोल

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    एक्स1 2020-2023 एसड्राइव20आई स्पोर्टएक्स(बेस मॉडल)1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.82 किमी/लीटर41.50 लाख* 
    एक्स1 2020-2023 एसड्राइव20डी एम स्पोर्ट(बेस मॉडल)1995 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19.62 किमी/लीटर42.90 लाख* 
    एक्स1 2020-2023 एसड्राइव 20आई टेक एडिशन1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.82 किमी/लीटर43 लाख* 
    एक्स1 2020-2023 एसड्राइव20आई एक्सलाइन(टॉप मॉडल)1998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.82 किमी/लीटर43.50 लाख* 
    एक्स1 2020-2023 एसड्राइव20डी एक्सलाइन(टॉप मॉडल)1995 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19.62 किमी/लीटर44.50 लाख* 

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 रिव्यू

    Overview

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 हमेशा से ही इसे चलाने वालों को एक अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती आई है। लेकिन, आप ये सोचें कि आपकी पूरी फैमिली इस कार में आराम से बैठकर सैर कर सकती है तो कुछ समय पहले तक ये इस मामले में सही नहीं थी। लेकिन अब कंपनी ने इस कार में छोटे-मोटे बदलाव कर दिए हैं। तो पहले से कितनी बेहतर हुई बीएमडब्ल्यू एक्स1, ये जानेंगे यहां:

    Exterior

    बीएमडब्लयू एक्स1 का सेकंड जनरेशन मॉडल हमेशा से ही काफी स्टाइलिश और आकर्षक रहा है और कंपनी ने इसे फेसलिफ्ट अपडेट देते हुए एक्सटीरियर में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। यानी एक्स1 को देखते ही पता चल जाएगा कि इसके बाहरी डिज़ाइन में कहां-कहां बदलाव हुए हैं। इसके एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप पहले से काफी शार्प हो गए हैं जिससे इसका फ्रंट कुछ-कुछ एक्स3 और एक्स5 ​की याद दिलाता है। 

    बीएमब्ल्यू एक्स1 की किडनी शेप वाली ​फ्रंट ग्रिल में लगे वर्टिकल स्लैट्स को ब्रश्ड एल्यूमिनियम फिनिशिंग दी गई है। इसमें पहले राउंड शेप वाले हेलोजन फॉगलैंप दिए गए थे जिनकी जगह अब पतले एलईडी लैंप दे दिए गए हैं। कंपनी ने इसके बंपर के डिज़ाइन में भी बदलाव किया है। 

    Exterior

    2020 बीएमडब्ल्यू एक्स1 फेसलिफ्ट में नए डिज़ाइन वाले 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट एम-स्पोर्ट में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के टेललैंप में ‘एल’ शेप वाली लाइट दी गई है। इसके क्रोम एग्जॉस्ट का साइज़ भी अब पहले से बढ़ा दिया गया है। 

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 के केबिन में काफी कम बदलाव नज़र आते हैं। अब इसमें लैदर फिनिशिंग वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें दो की जगह 6 एंबिएंट लाइटिंग ऑप्शंस भी दिए गए हैं जो रात में काफी शानदार लगती है। पहले एक्स1 में 8.8 इंच की टचस्क्रीन केवल एम-स्पोर्ट वेरिएंट में ही दी गई थी और फेसलिफ्ट अपडेट के बाद यह फीचर एक्सलाइन वेरिएंट में भी दे दिया गया है। Interior पहले की तरह बीएमडब्ल्यू का केबिन काफी प्रीमियम ही नज़र आता है। केबिन के ऊपरी हिस्से में लगभग हर जगह पर सॉफ्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। केवल चारों दरवाज़ों के स्टोरेज कंपार्टमेंट में ही हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। 

    Interior

    फीचर्स 

    Interior

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 को फेसलिफ्ट अपडेट देने के बावजूद भी कंपनी ने इसमें हेडअप डिस्प्ले, पैसिव की-लैस एंट्री सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, सनशेड, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स शामिल नहीं किए हैं। जबकि यह सभी फीचर्स इस गाड़ी से आधी कीमत पर उपलब्ध कारों में देखने को मिल जाते हैं। 

    Interior

    इन सबके बावजूद एक्स1 एसयूवी में कई आकर्षक फीचर्स मौजूद हैं जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइवर सीट के लिए मैमोरी फंक्शन से लैस पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पैसेंजर के लिए एसी वेंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल है। 

    Interior

    इन सब फीचर्स के होने के बावजूद भी जो फीचर इस एसयूवी में नहीं दिए गए हैं वो इससे कम कीमत में उपलब्ध कारों में मौजूद हैं, जिसे देखते हुए आप इस कार को खरीदने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।

    Safety

    किसी दुर्घटना के दौरान आपको बचाने के लिए बीएमडब्ल्यू में 6 एयरबैग और थ्री पॉइन्ट सीटबेल्ट का फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (एएससी), डायग्नोस्टिक ट्रबल कोड (डीटीसी), कॉर्नरिंग ब्रे​क कंट्रोल (सीबीसी), इलेक्ट्रिक डबल लेयर कैपेसिटर (ईडीएलसी) और डायनामिक ब्रेक कंट्रोल (डीबीसी) जैसे शानदार सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही यह कार ड्राय ब्रेकिंग फंक्शन, फेडिंग कॉम्पैनसेशन, स्टार्ट ऑफ असिस्टेंट, टायर डिफेक्ट इंडिकेटर और परफॉर्मेंस कंट्रोल जैसे फीचर्स से भी लैस है। 

    निष्कर्ष

    Safety

    बाहर से पहली बार देखने पर आपको बीएमडब्ल्यू एक्स1 के फेसलिफ्ट मॉडल में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आएगा, क्योंकि कंपनी ने इसके एक्सटीरियर में केवल जरूरी बदलाव ही किए हैं। इसके इंजन और राइड क्वालिटी का रिफाइनमेंट लेवल इतना अच्छा है कि आप अपना ज्यादातर वक्त इस शानदार एसयूवी में बिताना चाहेंगे। 

    Safety

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसयूवी के इस फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ फीचर्स की अब भी कमी महसूस होती है। हालांकि, कंपनी ने इसको फैमिली कार के लिहाज़ से अपडेट दिया है जो काफी बेहतरीन पैकेज भी साबित होता है। कुल मिलाकर बीएमडब्ल्यू एक्स1 अब अपने सेगमेंट में ग्राहकों को लुभाने वाली कार बन गई है और सबसे बड़ी बात अब इसे एक फैमिली कार का दर्जा भी दिया जा सकता है।

    Performance

    Performance

    फेसलिफ्ट अपडेट के साथ बीएमडब्ल्यू एक्स1 के इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड कर दिया गया है। हमारे इस रोड टेस्ट में हमने इसके डीज़ल वेरिएंट का इस्तेमाल किया है। पहले की तरह एक्स1 अब भी काफी तेज़ एसयूवी है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पावर डिलेवरी को थोड़ा हल्का कर दिया है, मगर इससे कोई समस्या नहीं होती है। बीएस6 पर अपग्रेड होने के बाद इसका डीज़ल इंजन काफी रिफाइन हो गया है। उदाहरण के तौर पर यदि इसके केबिन में आपने म्यूजिक प्ले कर रखा है तो आपको इंजन की आवाज़ बिल्कुल नहीं आएगी। 

    Performance

    परफॉर्मेंस फिगर
    0-100किमी/घंटा एक्सलरेशन टेस्ट 7.99 सेकंड
    क्वार्टर मील 15.79 सेकंड
    20-80किमी/घंटा रोल ऑन एक्सलरेशन टेस्ट 4.75 सेकंड
    100-0किमी/घंटा ब्रेकिंग टेस्ट 2.75 सेकंड/37.46मीटर
    80-0किमी/घंटा 2.21सेकंड/25.05मीटर

    Performance

    इसका 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इंजन के रिफाइन होने से इस्तेमाल करने पर और भी अच्छा लगता है। हमारे इस टेस्ट में ये गियरबॉक्स बार-बार गियर नहीं बदल रहा था। एक्स1 में तीन ड्राइविंग मोड: ईको, कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। स्पोर्ट मोड में ड्राइव करते वक्त ही आपको गियर बदलते रहने का अहसास होगा। 

    इसके ड्राइव मोड्स थ्रॉटल रिस्पॉन्स और स्टीयरिंग के वजन को अपने हिसाब से बदल देते हैं। हम आपको इसे सिटी में ईको मोड जबकि हाईवे पर कंफर्ट मोड में ड्राइव करने की सलाह देंगे। 100 से ज्यादा की स्पीड पर तो इसके स्टीयरिंग व्हील का वजन बढ़ जाता है, मगर स्पोर्ट मोड पर यू-टर्न लेते वक्त यह काफी भारी लगता है जिससे कार को मोड़ने में काफी मुश्किल होती है। इसमें इंजन, स्टीयरिंग और गियरबॉक्स के लिए अलग से कोई स्पेशल मोड नहीं दिए गए हैं।

    Performance

    माइलेज
    सिटी 13.43किमी/लीटर
    हाईवे 21.71किमी/लीटर

    कंपनी ने अब इसमें 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम देना बंद कर दिया है जिससे इस एसयूवी को आप ऑफ रोडिंग के लिए नहीं लेकर जा सकते हैं, मगर आपको इससे सिटी और हाईवे की बेसिक ड्राइव में 400 एनएम का जबरदस्त टॉर्क जरूर मिल जाएगा। 

    राइड और हैंडलिंग 

    Performance

    यदि आपने पहले कभी एक्स1 ड्राइव की है तो आपको इसका फेसलिफ्ट मॉडल ड्राइव करने के बाद महसूस होगा कि इसकी राइड क्वालिटी में काफी सुधार हो गया है। पहले इसे चलाते वक्त खराब सड़कों और गड्ढ़ों पर काफी ध्यानपूर्वक चलाना पड़ता था, मगर अब ऐसा बिल्कुल नहीं है। हालांकि, अब भी बड़े गड्ढों से गुजरते हुए इसके सस्पेंशन सिस्टम से आवाज आती है, मगर केबिन के अंदर झटके महसूस नहीं होते हैं। छोटे-मोटे गड्ढों पर से तो ये आराम से गुजर जाती है और सस्पेंशन आवाज नहीं करते हैं। 

    Performance

    कॉर्नर्स पर तो ये पहले की तरह ही परफॉर्म करती है और हाईवे पर भी ये काफी स्मूद तरीके से अपनी लेन बदल लेती है। 

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • डीज़ल इंजन का रिफाइनमेंट लेवल है काफी अच्छा
    • खराब सड़कों पर मिलती है शानदार राइड क्वालिटी

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • कीमत के अनुसार कुछ फीचर्स का अभाव
    • स्टीयरिंग व्हील्स के बटन की क्वालिटी में सुधार की गुंजाइश

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 न्यूज़

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड44 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (44)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (16)
    • कंफर्ट (19)
    • माइलेज (6)
    • इंजन (11)
    • इंटीरियर (8)
    • स्पेस (5)
    • कीमत (8)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • t
      tejas desai on दिसंबर 29, 2022
      4.8
      Not Buy Fortuner Buy This Car
      Excellent performance and good work to service in the showroom nice car best car of the budget and compression of the Fortuner premium car in this budget Fortuner is not premium Fortuner is over priced and this car is the best price comfort and premium and luxury car.
      और देखें
      1
    • t
      tejas panchal on दिसंबर 02, 2022
      5
      Amazing Car With Good Safety
      It is an amazing car with good safety and comfort. The driving quality, Interior look are also amazing.
      और देखें
    • s
      shakshm कुमार on सितंबर 28, 2022
      3.8
      Comfortable Car
      It's a comfortable car. The ride quality is absolutely phenomenal, the steering feels light, good to hold, and some of the features are missing unfortunately but yeah it just gets the job done.
      और देखें
      1
    • मयंक आर on सितंबर 26, 2022
      3.7
      Amazing And Futuristic SUV
      It's a very good car. Feels luxurious inside and super comfortable feels like a luxury hotel. The exterior is also awesome having those beautiful giant grills in front. The mileage is also very nice. Overall it's a complete package of luxury with off-roading.
      और देखें
      2 1
    • तुषार deshmukh on जुलाई 07, 2022
      5
      Amazing Car
      This car is awesome at price segment and all the features and looks are amazing. The performance and everything is top-notch.
      और देखें
      1
    • सभी एक्स1 2020-2023 रिव्यूज देखें

    ट्रेंडिंग बीएमडब्ल्यू कारें

    • अपकमिंग
    अगस्त ऑफर देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2020-2023 लेटेस्ट अपडेट

    प्राइस: बीएमडब्ल्यू एक्स1 की कीमत 41.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 44.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    वेरिएंट: बीएमडब्ल्यू एक्स1 स्पोर्टएक्स और एक्सलाइन दो वेरिएंट में आती है। 

    सीटिंग केपेसिटी: यह एक 5-सीटर एसयूवी कार है, ऐसे में इसमें पांच पैसेंजर्स कम्फर्टेबल होकर बैठ सकते हैं। 

    इंजन और ट्रांसमिशन: एक्स1 में 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इस गाड़ी का पेट्रोल इंजन 192 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, डीजल वेरिएंट का पावर आउटपुट 190 पीएस और 400 एनएम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इन दोनों इंजन के साथ क्रमशः 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। 

    फीचर: इस एसयूवी कार की फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल रियर एसी वेंट्स के साथ, एम्बिएंट लाइटिंग, रेक्लाइनेबल रियर सीट, पार्किंग कैमरा, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, 5.7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलैस एप्पल कारप्ले से लैस 8.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं।

    सेफ्टी फीचर: पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।  

    कंपेरिजन: बीएमडब्ल्यू एक्स1 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलए और वोल्वो एक्ससी40 जैसी कारों से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है