• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन टाइगन जीटी रेंज: शानदार डिजाइन और स्पोर्टीनेस के लिए चुनें ये एसयूवी कार!

    टाइगन में ज्यादा दिखावटी नहीं, बल्कि शानदार परफॉर्मेंस, दमदार फील और अच्छे ड्राइविंग अनुभव पर फोकस किया गया है जो हमेशा खुद कार चलाने वालों की पहली पसंद होती है

    प्रकाशित: फरवरी 13, 2026 01:41 pm । अमित

    802 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Taigun GT

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेगमेंट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेगमेंट में से एक है। इस सेगमेंट की अधिकांश कारों में ढेर सारे फीचर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी हैं, फॉक्सवैगन टाइगन में इन सभी खूबियों के साथ शानदार डिजाइन और स्पोर्टीनेस टच का कॉम्बिनेशन भी है। इसका केबिन डिजाइन और क्वालिटी अच्छी है, और कई काम के फीचर भी मिलते हैं।

    यहां देखिए फॉक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन में क्या खूबियां हैं और अगर आप जबरदस्त परफॉर्मेंस वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा ऑप्शन क्यों हो सकती है।

    फॉक्सवैगन टाइगन जीटी रेंज: चमक-दमक या स्पोर्टीनेस

    टाइगन अपने सेगमेंट की सबसे स्मार्ट दिखने वाली कार में से एक है जिसका चार्म किसी और जैसा नहीं है। एसयूवी अपील बढ़ाने के लिए इसमें ऊंचा बोनट, स्किड प्लेट के साथ स्कल्प्टेड बंपर, बॉक्सी एसयूवी शेप, बॉडी क्लेडिंग, एलईडी हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, 17-इंच अलॉय व्हील और रूफ रेल्स दी गई है।

    Volkswagen Taigun

    फॉक्सवैगन टाइगन जीटी दो वर्जन: जीटी क्रोम और जीटी स्पोर्ट में आती है। इनके बेसिक स्टाइल एलिमेंट्स तो एक जैसे हैं लेकिन रंग अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, जीटी क्रोम वर्जन में सभी एक्सटीरियर पार्ट्स क्रोम फिनिश में है, जबकि जीटी स्पोर्ट में ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इन एलिमेंट्स में आगे वाली ग्रिल, आगे और पीछे बंपर क्रोम गार्निश, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, ओआरवीएम, और अलॉय व्हील शामिल है।

    Volkswagen Taigun

    जीटी क्रोम और जीटी स्पोर्ट दोनों में एक जैसा केबिन लेआउट और फीचर दिए गए हैं। लेकिन जीटी क्रोम वर्जन के केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक और बैज थीम दी गई है, जबकि जीटी स्पोर्ट में पूरी ब्लैक थीम के साथ ज्यादा स्पोर्टी केबिन मिलता है।

    Volkswagen Taigun

    टाइगन जीटी के खास फीचर में एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, बेहतर कंफर्ट के लिए आगे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड सीटें, एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक हेडलाइटें, रेन-सेंसिंग वाइपर, और आरामदायक हाईवे ड्राइव के लिए क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।

    Volkswagen Taigun

    परफॉर्मेंस - डीएसजी के साथ 1.5-लीटर टीएसआई

    फॉक्सवैगन टाइगन जीटी में मशहूर 1.5-लीटर टीएसआई ईवीओ पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें लाइटिंग क्विक शिफ्ट्स के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है। अगर आपको पेट्रोल कार पसंद है तो यह तेज और पावरफुल इंजन आपको बहुत पसंद आएगा। चाहे जल्दी से ओवरटेक करना हो या तेज रफ्तार पर ड्राइविंग, 1.5-लीटर टीएसआई इंजन हमेशा आपको जरूरत से ज्यादा पावर देता है। यह पावरफुल इंजन टाइगन को 10 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में मदद करता है!

    Volkswagen Taigun

    ज्यादा टॉर्क यह सुनिश्चित करता है कि आपको शहर के भारी ट्रैफिक में बिना गियर बदले अच्छा लो एंड ग्रंट मिले।

    अगर आप माइलेज को लेकर परेशान हैं, तो फॉक्सवैगन ने अपनी एक्टिव सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी से इसे कवर किया है, जो आरामदायक ड्राइविंग के दौरान माइलेज बढ़ाने में मदद करती है। ड्राइव के दौरान जब इंजन को लगता है कि स्पीड बढ़ाने के लिए अब कोई और इनपुट नहीं है तो यह फीचर क्रूजिंग स्पीड पर अपने आप एक्टिवेट हो जाता है। लेकिन जैसे ही आप एसेलरेटर दबाते हैं, सिलेंडर तुरंत एक्टिवेट हो जाते हैं और आपको मनचाही पावर देते हैं।

    Volkswagen Taigun

    इसके इंजन स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी यहां देखिए:

    इंजन

    1.5-लीटर टीएसआई ईवीओ पेट्रोल

    पावर

    150 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीएसजी

    सिलेंडर

    4-सिलेंडर

    मजेदार ड्राइव: ड्राइवर की पसंद

    ड्राइविंग के शौकीन लोगों के लिए अच्छी कार सिर्फ पावरफुल इंजन से ही नहीं, बल्कि राइड और हैंडलिंग सेटअप के परफेक्ट बैलेंस से भी पहचानी जाती है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो हरदम थ्रिल चाहते हैं और कार की स्पीड उसकी लिमिट तक ले जाना चाहते हैं, तो टाइगन जीटी आपके लिए एकदम सही गाड़ी है। इसका स्टीयरिंग ड्राइवर के दिए गए छोटे से छोटे कमांड को मानता है और ट्रिपल डिजिट हाईवे स्पीड पर भी अच्छे से चलती है, ताकि आप कभी भी कंट्रोल से बाहर न हों और सेफ्टी भी पक्की हो।

    Volkswagen Taigun

    लेकिन फन-टू-ड्राइव कार का यह मतलब नहीं है कि आपको खराब राइड क्वालिटी से समझौता करना पड़े। इसके सस्पेंशन को इतनी अच्छी तरह से ट्यून किया गया है कि खराब रास्तों पर भी केबिन में बैठे लोगों को बाहर के झटके महसूस नहीं होते हैं। यह सब मिलकर एक अच्छी आरामदायक राइड सुनिश्चित करती है। इस सेगमेंट में एक ऐसी कार मिलना बहुत मुश्किल है जिसमें हैंडलिंग और राइड क्वालिटी के बीच इतना अच्छा बैलेंस हो, लेकिन टाइगन यहां सभी को इंप्रेस करती है।

    Volkswagen Taigun

    1-लीटर टीएसआई के साथ जीटी लाइन

    क्या आपको ये सब चीजें चाहिए और वो भी ज्यादा किफायती दाम पर? फॉक्सवैगन ने टाइगन 1-लीटर टीएसआई इंजन के साथ ये सभी चीजें दी है। इसका इंजन आपको सुनने में छोटा लग सकता है, लेकिन इसे कम रोमांचक समझने की गलती न करें। यहां इसके स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी दी गई है:

    • 1-लीटर टीएसआई 3-सिलेंडर इंजन जो 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    • 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध।

    Volkswagen Taigun

    यह इंजन आपको वही थ्रिल देता है, साथ ही कॉस्ट और माइलेज भी कंट्रोल में रखता है। अगर आप ज्यादातर शहर में ही कार ड्राइव करते हैं और विकंड पर लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है।

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टाइगन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है