• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक भारत में हुई लॉन्च , कीमत 51.43 लाख रुपए से शुरू

    इस एसयूवी-कूपे कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है।  इसकी डिज़ाइन में हुए बदलावों में स्लोपिंग रूफलाइन, नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल और नए 18-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं।  ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ और पावर्ड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  इस एसयूवी कार की बुकिंग फिलहाल जारी है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 13, 2023 14:41 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2023 14:41 IST
    last updated onFeb 13, 2023 14:41 IST
    818 Views
    • Write a कमेंट

    यह एसयूवी कार सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है। इस गाड़ी के साथ एस-लाइन एक्सटीरियर पैकेज की पेशकश भी की जा रही है। 

    Audi Q3 Sportback

    • इस एसयूवी-कूपे कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है। 

    • इसकी डिज़ाइन में हुए बदलावों में स्लोपिंग रूफलाइन, नए डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल और नए 18-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं। 

    • ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ और पावर्ड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    • इस एसयूवी कार की बुकिंग फिलहाल जारी है। 

    ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक भारत में लॉन्च हो गई है। यह भारतीय बाजार की पहली कूपे-स्टाइल कॉम्पेक्ट लग्ज़री एसयूवी कार है। यह एसयूवी-कूपे कार सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में ही उपलब्ध है। रेगुलर क्यू3 के मुकाबले इसमें कोई मेकेनिकल अपग्रेड नहीं किए गए हैं। 

    कीमत

    Audi Q3 Sportback

    ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक टेक्नोलॉजी + एस-लाइन  

    ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक

    अंतर 

    51.43 लाख रुपए 

    50.39 लाख रुपए 

    1.04 लाख रुपए 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    स्पोर्टी ऑडी क्यू3 की कीमत रेगुलर क्यू3 के मुकाबले लगभग एक लाख रुपए ज्यादा रखी गई है। इस लिहाज से रेगुलर क्यू3 का एंट्री लेवल वेरिएंट इससे 5.5 लाख रुपए ज्यादा सस्ता है। 

    डिज़ाइन में क्या हुए हैं बदलाव?

    Audi Q3 Sportback Rear

    रेगुलर क्यू3 की तुलना में ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक में सबसे बड़ा बदलाव पीछे की तरफ देखने को मिलता है। पीछे की साइड इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है और इसकी रियर प्रोफाइल थोड़ी उभरी हुई है। इस कार में नए डिज़ाइन का रियर बंपर भी दिया गया है। पीछे से देखने पर इसकी स्पोर्टी शेप साफ तौर पर नज़र आती है। 

    Audi Q3 Sportback Front

    इस एसयूवी कूपे-कार में आगे की तरफ हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल, मॉडिफाइड एयर डैम, नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर और नए 5-स्पोक 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।  ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी इस कार के साथ एस-लाइन एक्सटीरियर पैकेज की पेशकश भी कर रही है। 

    यह भी पढ़ें ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक की बुकिंग हुई शुरू, जानिए क्या कुछ मिलेगा इसमें खास

    रेगुलर मॉडल वाली पावरट्रेन 

    Audi Q3 Sportback

    इस गाड़ी की पावरट्रेन में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें स्टैंडर्ड क्यू3 वाला ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच गियरबॉक्स) और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक कार 0 से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को महज 7.3 सेकंड में तय कर लेती है।   

    एक जैसे फीचर्स 

    Audi Q3 Sportback Cabin

    स्पोर्टबैक कार रेगुलर ऑडी क्यू3 के टॉप वेरिएंट टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (12.3-इंच ऑप्शनल) और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Audi Q3 Sportback Climate Control

    इसके अलावा इस गाड़ी में फोर-वे लंबर सपोर्ट के साथ पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 180 वॉट 10-स्पीकर म्यूज़िक सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आइएसोफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज और रियर पार्किंग कैमरा दिए गए हैं। 

    इनसे होगा मुकाबला 

    Audi Q3 Sportback

    भारत में ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है। लेकिन, इसका कम्पेरिज़न अपकमिंग वॉल्वो सी40 से जरूर होगा। यह मर्सिडीज़ बेंज जीएलए, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और वोल्वो एक्ससी40 के मुकाबले एक अच्छा ऑप्शन है।   

    यह भी पढ़ें महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दे सकती है थार को कड़ी टक्कर, जानिए इसके बारे में

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है