• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 लेक्सस एनएक्स भारत में 9 मार्च को होगी लॉन्च

    लेक्सस ने इसके सेकंड जनरेशन मॉडल की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।  यह गाड़ी टोयोटा आरएवी4 की तरह ही टीएनजीए-के प्लेटफार्म पर बेस्ड है।  इसमें शार्प डिज़ाइन थीम और पतली एलईडी लाइटिंग दी गई है।  नई लेक्सस एनएक्स में पावर्ड टेलगेट, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  इस एसयूवी कार में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।  भारत में सेकंड जनरेशन लेक्सस एनएक्स की प्राइस 60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    प्रकाशित: फरवरी 22, 2022 04:53 pm । स्तुति

    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    2022 Lexus NX

    • लेक्सस ने इसके सेकंड जनरेशन मॉडल की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। 

    • यह गाड़ी टोयोटा आरएवी4 की तरह ही टीएनजीए-के प्लेटफार्म पर बेस्ड है। 

    • इसमें शार्प डिज़ाइन थीम और पतली एलईडी लाइटिंग दी गई है। 

    • नई लेक्सस एनएक्स में पावर्ड टेलगेट, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    • इस एसयूवी कार में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 

    • भारत में सेकंड जनरेशन लेक्सस एनएक्स की प्राइस 60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    लेक्सस अपनी सेकंड जनरेशन एनएक्स को भारत में 9 मार्च को लॉन्च करेगी। इस अपकमिंग कार की बुकिंग फिलहाल जारी है। यह लग्ज़री कॉम्पेक्ट एसयूवी केवल बेस वेरिएंट एनएक्स 350एच में ही उपलब्ध होगी।  

    सेकंड जनरेशन की लेक्सस एनएक्स में टोयोटा आरएवी4 वाली ही पावरट्रेन दी गई है। यह गाड़ी टीएनजीए-के प्लेटफार्म पर बेस्ड है।  यहां देखें पुरानी और नई लेक्सस एनएक्स के साइज़ में कितना है अंतर :-  

    साइज़ 

    फर्स्ट जनरेशन एनएक्स

    सेकंड जनरेशन एनएक्स (नई)

    अंतर  

    लंबाई

    4,640 मिलीमीटर 

    4,660 मिलीमीटर 

    +20 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1845 मिलीमीटर 

    1,865 मिलीमीटर 

    +20 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1635 मिलीमीटर 

    1,640 मिलीमीटर 

    +5 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,660 मिलीमीटर 

    2,690 मिलीमीटर 

    +30 मिलीमीटर 

    कंपनी ने इस एसयूवी कार के साइज़ में ज्यादा कोई बदलाव नहीं किया है।  नई लेक्सस एनएक्स में केवल हल्के फुके कॉस्मेटिक बदलाव ही किए गए हैं जिनमें शार्प और पतली एलईडी हेडलाइट और टेललाइट क्लस्टर शामिल हैं। इसके केबिन पर बड़ा 14-इंच का टचस्क्रीन, ऑप्शनल हेडअप डिस्प्ले और लैदर अपहोल्स्ट्री भी दी गई है।  

    2022 Lexus NX cabin

    इसकी फीचर लिस्ट में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 10-स्पीकर म्यूज़िक सिस्टम, पावर एडजस्टेबल और वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जाएगा। 

    2022 लेक्सस एनएक्स में 2.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी दी जाएगी, इनका संयुक्त पावर आउटपुट 239 पीएस होगा। कंपनी इस गाड़ी को फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शंस के साथ लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसमें केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ही ऑप्शन मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह गाड़ी इलेक्ट्रिक मोड पर 55 किलोमीटर की रेंज तय कर सकेगी। 

    2022 Lexus NX rear

    लेक्सस की इस अपकमिंग एसयूवी कार की प्राइस 60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में नई लेक्सस एनएक्स का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3,  ऑडी क्यू5, वॉल्वो एक्ससी60 और मर्सिडीज़ बेंज जीएलसी से होगा।  

    यह भी पढ़ें : फरारी एसयूवी प्यूरोसेंग टेस्टिंग के दौरान पहली बार आई नज़र, 2022 में शुरू होगा इसका प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    लेक्सस एनएक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है