• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो को और खास बना देगी ये स्टाइलिश कार किट

    मारूति ने बलेनो के लिए लिमिटेड एडिशन कार किट जारी है, इसे किसी भी वेरिएंट पर फिट किया जा सकता है

    प्रकाशित: सितंबर 25, 2018 06:03 pm । cardekho

    24 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Rolls Out Limited Edition Baleno

    अगर आपके पास है मारूति बलेनो या जल्द ही इसे लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। मारूति ने बलेनो को और खास बनाने के लिए एक्सेसरीज किट जारी की है। कंपनी ने इसे लिमिटेड एडिशन पैकेज नाम से पेश किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस एक्सेसरी किट को किसी भी वेरिएंट में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Maruti Suzuki Rolls Out Limited Edition Baleno

    लिमिटेड एडिशन पैकेज में कार स्कर्टिंग, साइड बॉडी मोल्डिंग, इल्लुमिनेटेड स्कफ प्लेट, ब्लैक सीट कवर, 3डी फ्लोर मैट, टिश्यू होल्डर, स्मार्ट की फाइंडर, ब्लैक कुशन और की-चेन जैसे फीचर को शामिल किया गया है, जो एक बलेनो को दूसरी बलेनो से अलग बनायेगी। लिमिटेड एडिशन पैकेज की कीमत 26,990 रूपए है।

    Maruti Suzuki Rolls Out Limited Edition Baleno

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप लिमिटेड एडिशन पैकेज चुनते हैं तो आपको कार की वास्तविक कीमत के अलावा कुछ अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। आप अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक इन में चुनिंदा या फिर सभी फीचर कार में जुड़ा सकते हैं।

    यह भ पढें : मारूति लाएगी इग्निस का लिमिटेड एडिशन

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है