• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी

    टॉप वेरिएंट पैक थ्री पर बेस्ड एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन 1 लाख रुपये सस्ता है

    प्रकाशित: मार्च 02, 2026 06:39 pm । स्तुति

    243 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

    महिंद्रा ने एक्सईवी 9ई का स्पेशल सिनेलक्स एडिशन भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस गाड़ी की बुकिंग फिलहाल जारी है, जबकि इसकी डिलीवरी 10 मार्च से शुरू होगी। यह स्पेशल एडिशन मॉडल एक्सईवी 9ई के टॉप पैक थ्री वेरिएंट पर बेस्ड है, जिसमें केवल बड़ा 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है। इसमें कम कीमत पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।  सबसे पहले इसकी कीमत पर डालते हैं एक नजर :- 

    कीमत 

     

    एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन 

    एक्सईवी 9ई पैक थ्री 

    अंतर  

    कीमत (चार्जर के बिना) 

    29.35 लाख रुपये

    30.50 लाख रुपये

    (-  1.15 लाख रुपये)

    कीमत (होम चार्जर के साथ) 

    30.10 लाख रुपये

    31.25 लाख रुपये

    (-  1.15 लाख रुपये)

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है। 

    • जैसा की आप ऊपर देख सकते हैं, महिंद्रा एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन इसके टॉप वेरिएंट पैक थ्री से ज्यादा सस्ता है।

    • इन दोनों वेरिएंट में 11.2 किलोवाट होम चार्जर दिया गया है, जिसकी कीमत 75,000 रुपये ज्यादा है। 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन : क्या है नया?

    एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन में दो नए एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन : साटिन ब्लैक और साटिन व्हाइट दिए गए हैं। 

    छोटी जानकारियां

    सिग्नेचर एलिमेंट के लिए इसमें रियर पिलर पर 'सिनेलक्स' बैजिंग भी दी गई है।  

    Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

    Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

    इस गाड़ी के एक्सटीरियर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें रेगुलर मॉडल वाले एलईडी लाइटिंग एलिमेंट और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका एक्सटीरियर लेआउट कूपे कार जैसा है। 

    Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

    केबिन के अंदर इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कई अंतर नजर आते हैं। एक्सईवी 9ई के दूसरे वेरिएंट में मिलने वाली आइवरी व्हाइट कलर केबिन थीम के मुकाबले सिनेलक्स एडिशन में डार्क चेस्टनट ब्राउन और नॉटर्न ब्लैक कलर केबिन थीम दी गई है। इसमें सीटों पर ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्राउन स्टिचिंग की गई है। 

    इस स्पेशल एडिशन मॉडल में डैशबोर्ड, डोर पैनल और गियर सिलेक्टर पर ब्लैक और ब्राउन कलर दिया गया है। जबकि, इसमें हेडलाइनर पर लाइट ग्रे कलर फिनिश दी गई है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे कार के फीचर और मेकेनिक्स के मामले में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। 

    Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

    अन्य फीचर और सेफ्टी 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड सिनेलक्स एडिशन में ट्रिपल 12.3-इंच डिस्प्ले (टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और को-पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन के लिए), एक फिक्स्ड ग्लास रूफ, 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन ऑडियो सेटअप, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, एनएफसी की, इन-कार कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

    इसके अलावा इसमें डुअल-ज़ोन ऑटो एसी, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और रियर विंडो सनशेड जैसे कंफर्ट फीचर भी दिए गए हैं। 

    सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और एआर-बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक और रेंज  

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    स्पेसिफिकेशन 

    59 केडब्लूएच 

    79 केडब्लूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या 

    1

    1

    पावर

    231 पीएस

    286 पीएस

    टॉर्क 

    380 एनएम

    380 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+ पार्ट 2)

    542 किलोमीटर

    656 किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन 

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्लूडी) 

    एक्सईवी 9ई सिनेलक्स एडिशन में केवल बड़ा 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है। 

    Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition

    मुकाबला 

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला टाटा हैरियर ईवी और बीवाईडी एटो 3 से है। 

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है