• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एस्टन मार्टिन वैंटेज लॉन्च, कीमत 2.95 करोड़ रूपए

    कंपनी की योजना भारत में 2019 के अंत तक वैंटेज की 15 से 20 यूनिट बेचने की है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On सितंबर 26, 2018 13:54 ist
    info icon
    published onSep 26, 2018 13:54 IST
    last updated onSep 26, 2018 13:54 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Aston Martin Vantage

    एस्टन मार्टिन ने नई वैंटेज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2.95 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसका मुकाबला पोर्श 911, मर्सिडीज़-बेंज जीटी एस और ऑडी आर8 से होगा।

    2018 Aston Martin Vantage

    नई वैंटेज को डीबी11 वाले एल्यूमिनियम प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस में कई अहम बदलाव हुए हैं। कई मामलों में यह एस्टन मार्टिन की वोल्कन और डीबी11 से मिलती-जुलती है। आगे की तरफ सिग्नेचर ग्रिल लगी है। ग्रिल का लेआउट वोल्कन जैसा है। ग्रिल के दोनों ओर छोटे हैडलैंप्स लगे हैं। हैडलैंप्स का लेआउट डीबी11 से मिलता-जुलता है। पीछे वाले हिस्से का डिजायन काफी आकर्षक और दमदार है। यहां पतले टेललैंप्स दिए गए हैं।

    2018 Aston Martin Vantage

    वैंटेज का केबिन भी काफी हद तद डीबी11 से मिलता-जुलता है। सेंटर कंसोल के टॉप पर 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इस में टिल्टेड साइड एसी वेंट भी दिए गए हैं। इनके अलावा ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, की-लैस एंट्री, स्टार्ट-स्टॉप, नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग डिस्टेंस डिस्प्ले, पार्क असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं।

    2018 Aston Martin Vantage

    नई वैंटेज में मर्सिडीज़ एएमजी जीटी वाला 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 510 पीएस की पावर और 685 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी टॉप स्पीड 314 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.6 सेकंड का समय लगता है।

    2018 Aston Martin Vantage

    यह भी पढें : 2019 में आएगी मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास फेसलिफ्ट पेट्रोल

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    एस्टन मार्टिन वांटेज 2011-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है