• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के प्योर वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, इन 12 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    बेस से ऊपर वाला प्योर वेरिएंट अल्ट्रोज का सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसमें डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 11, 2025 11:58 ist
    info icon
    published onJun 11, 2025 11:58 IST
    last updated onJun 11, 2025 11:58 IST
    118 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz Pure S variant explained with real-life images

    2025 अल्ट्रोज फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है और इस हैचबैक कार की ऑफिशियल बुकिंग भी जारी है। यह गाड़ी सात वेरिएंट : स्मार्ट, प्योर, प्योर एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, अकंपलिश्ड एस और अकंपलिश्ड प्लस एस में आती है। इसमें कई सारे इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। यदि आप अल्ट्रोज के बेस से ऊपर वाले प्योर वेरिएंट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां इसकी पूरी डिटेल देख सकते हैं। यह वेरिएंट रियल-लाइफ में कैसा नजर आता है, यह जानने के लिए इन 12 तस्वीरों पर डालिए एक नजर :- 

    आगे की डिजाइन 

    2025 Tata Altroz Pure variant front

    2025 Tata Altroz Pure variant LED headlights

    अल्ट्रोज फेसलिफ्ट प्योर वेरिएंट में आगे की तरफ ग्रिल और बंपर पर ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं। फ्रंट पर इसमें एलईडी हेडलैंप्स और स्लीक डीआरएल्स दी गई हैं जो इसे काफी स्पोर्टी लुक दे रही है। बेस वेरिएंट के मुकाबले इसमें ऑटो हेडलैंप फंक्शन दिया गया है। हालांकि, इसमें फॉग लैंप्स का अभाव है जो कि टॉप वेरिएंट में दिया गया है। 

    साइड

    2025 Tata Altroz Pure variant side profile

    2025 Tata Altroz Pure variant wheels

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें स्टाइलिश व्हील कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स और ब्लैक विंडोलाइन दी गई है जो इसकी डिजाइन को अच्छा कॉन्ट्रास्ट दे रही है। इसमें फ्लश-टाइप फ्रंट डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं जो ना केवल मॉडर्न दिखते हैं बल्कि गाड़ी को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। 

    पीछे की डिजाइन 

    2025 Tata Altroz Pure variant rear

    2025 Tata Altroz Pure variant LED tail lights

    पीछे की तरफ इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और एलईडी टेललैंप्स के आसपास ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं। इस टेललैंप्स को रिफ्लेक्टर स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है, जबकि टॉप वेरिएंट में चौड़ा एलईडी लाइट बार दिया गया है। टाटा मोटर्स ने इस गाड़ी के बंपर पर ब्लैक हिस्सा दिया है जिस पर रिवर्स लाइट पोजिशन की गई है जो इसे स्पोर्टी लुक दे रही है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा ने अपने फ्यूचर प्लान से उठाया पर्दा: 2030 तक 7 नई कारें करेगी लॉन्च, टाटा सिएरा होगी कंपनी की अगली और सबसे बड़ी पेशकश

    इंटीरियर

    2025 Tata Altroz Pure variant dashboard

    प्योर वेरिएंट अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का बेस से ऊपर वाला वेरिएंट है जिसमें ब्लैक और बेज इंटीरियर कलर थीम दी गई काफी प्रीमियम लगती है। यह डुअल-टोन कलर थीम बेस वेरिएंट में दी गई ऑल-ब्लैक कलर थीम की तुलना में केबिन को ज्यादा स्पेशियस दिखाती है। 

    2025 Tata Altroz Pure variant 7-inch touchscreen

    2025 Tata Altroz Pure variant touch-enabled AC control panel

    इस वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन, इल्युमिनेटेड लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टच-एनेबल्ड एसी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2025 Tata Altroz Pure variant rear seats

    इसमें सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ कॉन्ट्रास्ट रेड स्टिचिंग की गई है जो इसे स्पोर्टी लुक देती है। इसमें रियर पैसेंजर के लिए डेडिकेटेड एसी वेंट्स, सेंटर आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट की सुविधा नहीं दी गई है। यह सभी फीचर इस प्रीमियम हैचबैक कार में टॉप वेरिएंट के साथ मिलते हैं।  

    फीचर व सेफ्टी  

    2025 Tata Altroz Pure variant dashboard

    अल्ट्रोज फेसलिफ्ट प्योर वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन के अलावा 4-इंच एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी और ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) जैसे फीचर दिए हैं। इसमें चार पावर विंडो, ड्राइव मोड और रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर भी मिलते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर डिफॉगर, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें :  ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार: मई 2025 में मारुति डिजायर, अर्टिगा और हुंडई क्रेटा रही टॉप पर

    इंजन ऑप्शन 

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर वेरिएंट में तीन इंजन ऑप्शन : 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (88 पीएस और 115 एनएम), सीएनजी इंजन (73.5 पीएस और 103 एनएम), 1.5-लीटर डीजल इंजन (90 पीएस और 200 एनएम) दिए गए हैं।   

    इसमें सभी इंजन ऑप्शन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल भी मिलता है। यदि आप इसका टॉप वेरिएंट चुनते हैं तो आपको पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिल सकेगा। 

    प्राइस

    2025 Tata Altroz Pure variant front

    अल्ट्रोज प्योर वेरिएंट की कीमत 7.69 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यहां देखें प्योर वेरिएंट की इंजन व ट्रांसमिशन ऑप्शन अनुसार कीमतें :-

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर पेट्रोल  

    7.69 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर पेट्रोल (एएमटी)  

    8.29 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर पेट्रोल सीएनजी के साथ 

    8.79 लाख रुपये 

    2025 टाटा अल्ट्रोज प्योर डीजल 

    8.99 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है। 

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20 और टोयोटा ग्लैंजा से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है